Home » ब्वॉयफ्रेंड का था किसी और से अफेयर, गुस्से में आकर नाबालिग ने दी जान…

ब्वॉयफ्रेंड का था किसी और से अफेयर, गुस्से में आकर नाबालिग ने दी जान…

पिता ने उसके प्रेमी पर लगाया हत्या का आरोप

by Rohit Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : लातेहार जिले में सोमवार को एक नाबालिग छात्रा का कुएं से शव बरामद किया गया है। वह चार दिन से लापता थी। शव मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह प्रेमी से अनबन को बताया जा रहा है। मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है।


मृतका 11वीं की छात्रा थी और 29 नवंबर से लापता थी। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, लड़की के पिता ने बताया कि रोशन उरांव नामक युवक मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने रोशन को छोड़ दिया था, लेकिन सोमवार को जब लड़की का शव कुएं से बरामद हुआ, तो उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि मृतका और रोशन के बीच प्रेम संबंध था। लेकिन हाल ही में रोशन के जीवन में एक अन्य लड़की के आने से दोनों के बीच तनाव बढ़ गया था। माना जा रहा है कि इसी तनाव के चलते नाबालिग ने आत्महत्या कर ली।
उधर, सड़क जाम करने वालों को थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने आश्वासन दिया कि घटना में शामिल दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस पर करीब डेढ़ घंटे बाद जाम हटाया गया।

पिता का आरोप : पुलिस ने लापता होने की सूचना पर नहीं की कार्रवाई


मृतका के पिता उमेश साहू ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी बेटी 29 नवंबर से लापता थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर पुलिस समय पर कदम उठाती, तो मेरी बेटी आज जिंदा होती। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles