गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रवासी श्रमिक उमेश सिंह (35) की मलेशिया में मौत हो गई है। रविवार सुबह इस दुखद घटना की जानकारी उमेश के परिवार को मिली। शनिवार रात 10 बजे तक उमेश ने वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवार से बात की थी, लेकिन सात घंटे बाद परिवार को उसकी मौत की खबर मिली। उमेश सिंह डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो गांव के चेतलाल सिंह के पुत्र थे। वे मलेशिया में एफजीभी कंपनी में काम करते थे, लेकिन उनकी मौत कैसे हुई, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
परिवार के लिए सबसे बड़ा झटका
उमेश सिंह का परिवार उनका एकमात्र सहारा था। उमेश अपनी पत्नी, बेटी किरन कुमारी (17), पूजा कुमारी (13) और बेटे पप्पू कुमार (15) को छोड़कर मलेशिया काम करने गए थे। उनके निधन से परिवार में गहरा शोक है और गांव में भी मातम का माहौल है। इस दुखद घटना के बाद परिवार और गांववाले सरकार से शव को मंगवाने की अपील कर रहे हैं।
शव मंगवाने की मांग
प्रवासी श्रमिकों के हितों के लिए लगातार काम करने वाले सिकन्दर अली ने इस मामले में सरकार से अपील की है कि उमेश सिंह का शव मंगवाया जाए ताकि परिवार को उनकी आखिरी यादें मिल सकें और वे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर सकें।
Read Also- Ayodhya : अयोध्या में चीनी नागरिकों के फर्जी VISA मामले में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

