Home » Hanuman Jayanti Procession 2025: Jahangirpuri में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, RAF और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Hanuman Jayanti Procession 2025: Jahangirpuri में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, RAF और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

अप्रैल 2022 में हनुमान जयंती के दिन हुई हिंसक झड़पों में आठ पुलिसकर्मी और नागरिक घायल हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने शोभायात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क। हनुमान जयंती 2025 (Hanuman Jayanti 2025) के अवसर पर जहांगीरपुरी (Jahangirpuri) क्षेत्र में होने वाली प्रस्तावित शोभा यात्रा (Shobha Yatra) को लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है।

Hanuman Jayanti Procession: पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई तैनाती
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जहांगीरपुरी में अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स (Rapid Action Force- RAF) की टीमें तैनात कर दी गई हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने से रोका जा सके।

Jahangirpuri Riots 2022 के बाद Hanuman Jayanti पर सख्ती
पुलिस अधिकारी ने कहा, “किसी को भी कानून व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।” गौरतलब है कि अप्रैल 2022 में हनुमान जयंती के दिन जहांगीरपुरी में हुई हिंसक झड़पों (Jahangirpuri Riots 2022) के बाद आठ पुलिसकर्मी और नागरिक घायल हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में शोभा यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, जिस पर धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी।

Delhi High Court का बड़ा फैसला: Hanuman Jayanti Yatra को अनुमति पर पुनर्विचार का निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने हाल ही में एक याचिका की सुनवाई के दौरान कहा कि 2022 की घटनाओं के आधार पर किसी धार्मिक आयोजन को रोकना उचित नहीं है। कोर्ट ने कहा कि शांति पूर्ण आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था करना पुलिस की जिम्मेदारी है।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा, “पूर्व में हुई घटनाएं केवल आधार नहीं बन सकतीं कि धार्मिक जुलूस की अनुमति न दी जाए। पुलिस को आवेदन पर समय रहते उचित निर्णय लेना होगा।”

याचिकाकर्ता ने बताया कि वह वर्ष 2010 से Hanuman Jayanti Processions आयोजित कर रहे हैं, लेकिन 2019 के बाद से उन्हें अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने इस बार एक सीमित मार्ग (Fixed Route Procession) पर शोभा यात्रा की अनुमति मांगी है ताकि सुरक्षा को लेकर पुलिस की चिंताओं को दूर किया जा सके।

Delhi Police को Fresh Application पर लेना होगा निर्णय
हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता से नया आवेदन देने को कहा है, जिसमें प्रस्तावित मार्ग और समय का स्पष्ट उल्लेख हो। साथ ही पुलिस को निर्देश दिया गया है कि आवेदन पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा विचार कर समय पर निर्णय लिया जाए और याचिकाकर्ता को सूचित किया जाए।

विहिप व अन्य संगठनों ने जताई शोभायात्रा निकालने की इच्छा
विश्व हिंदू परिषद (VHP) सहित कई हिंदू संगठनों ने Hanuman Jayanti के अवसर पर Jahangirpuri में शोभा यात्रा निकालने की योजना बनाई है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Related Articles