रांची : रांची के मेदांता अस्पताल में काम करने वाली स्टाफ सुमन कुमारी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। सुमन लॉज में अकेली रहती थी। जानकारी के अनुसार वह बीआईटी मेसरा के टुकटुक टोली इलाके में रह रही थी। वहीं कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। पुलिस मौके पर पहुंची और लॉज में रहने वाले अन्य छात्रों से पूछताछ करने में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस कई पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


