Home » Jharkhand News : महिला पंचायत सचिव प्रताड़ना मामले में बुरे फंसे गोविंदपुर के बीडीओ, मांगा गया जवाब

Jharkhand News : महिला पंचायत सचिव प्रताड़ना मामले में बुरे फंसे गोविंदपुर के बीडीओ, मांगा गया जवाब

Dhanbad: आरोपी बीडीओ को जिला स्तर से कारण बताओ नोटिस जारी किया है। झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ ने भी मामले की पूरी जानकारी पंचायती राज विभाग को दी है।

by Rakesh Pandey
Govindpur BDO deep trouble case harassment women Panchayat Secretary dhanbad jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत गोविंदपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी आरोपों में घिरते जा रहे हैं। इन बीडीओ साहब पर गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत पथुरिया पंचायत की महिला पंचायत सचिव ने दुर्व्यवहार व प्रताड़ना का आरोप है। इसमें एक नया आयाम यह जुड़ गया है कि पंचायत सचिव संघ ने भी इस मामले में बीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब तो पंचायती राज विभाग ने भी मामले में संज्ञान ले लिया है।

उपायुक्त ने किया है शोकाज

जिन पर आरोप लगा है वह गोविंदपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी जहीर आलम हैं। दुर्व्यवहार व प्रताड़ना के मामले में उपायुक्त माधवी मिश्रा ने उन्हें शोकाज किया है। बीडीओ जाहीर आलम पर प्रखंड की महिला पंचायत सचिव को प्रताड़ित करने एवं दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। उपायुक्त की ओर से इस मामले में शोकाज करते हुए जवाब देने के लिए सात दिनों का समय दिया गया है।

बात मानने से इन्कार पर प्रताड़ित करने का आरोप

मामला पिछले दो मार्च का है। गोविंदपुर प्रखंड के पथुरिया पंचायत की सचिव अनीता तिवारी ने बीडीओ जहीर आलम पर आरोप लगाया है कि दो मार्च को प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे करने के दौरान पतिरंग गांव के जाकिर अंसारी और 10 अन्य ग्रामीणों ने अयोग्य लाभुकों को लाभान्वित करने के लिए उनपर दबाव बनाया था। उन्होंने ऐसा करने से इन्कार कर दिया। उनके इन्कार करने पर उनलोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की। बदतमीजी करते हुए मारपीट भी की। इस घटना के बाद उन्होंने मामले की शिकायत बीडीओ जहीर आलम से की। बीडीओ ने उनकी बात को नजरअंदाज करते हुए अनीता तिवारी को ही फटकार लगा दी। अनीता तिवारी का यह भी आरोप है कि इस घटना के बाद बीडीओ उन्हें लगातार प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद अनीता तिवारी ने इस मामले को लेकर गोविंदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पंचायत सचिव संघ ने खोला मोर्चा, विभाग ने मांगी जानकारी

धनबाद के गोविंदपुर थाने में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने के अलावा अनीता तिवारी ने झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ को भी इस मामले की पूरी जानकारी दी। इसके बाद झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ ने पूरे घटनाक्रम की लिखित जानकारी उपायुक्त माधवी मिश्रा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनबाद और राज्य के पंचायती राज विभाग लिखित रूप में दी है। संघ की ओर से बीडीओ पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। उधर, राज्य के पंचायती राज विभाग की ओर से भी मामले को लेकर पूरी जानकारी मांगी गई है।

Read Also- Ranchi Municipal Corporation Election : रांची नगर निगम चुनाव: पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर बड़ा कदम, 15 पूर्व पार्षदों के मूल निवासी होने की जांच शुरू

Related Articles