Home » Yoga Sangam 2025 : गोरखपुर विश्वविद्यालय करेगा योग संगम 2025 का ऐतिहासिक आयोजन, सूर्य नमस्कार से बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Yoga Sangam 2025 : गोरखपुर विश्वविद्यालय करेगा योग संगम 2025 का ऐतिहासिक आयोजन, सूर्य नमस्कार से बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Yoga Sangam 2025 : आयुष मंत्रालय भारत सरकार की इस राष्ट्रव्यापी पहल के तहत 21 जून को सुबह 6:30 से 7:45 बजे तक देशभर में सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।

by Anurag Ranjan
गोरखपुर विश्वविद्यालय Yoga Sangam 2025 में सूर्य नमस्कार से बनेगा व्लर्ड रिकॉर्ड
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोरखपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को “योग संगम 2025” (Yoga Sangam 2025) के आयोजक के रूप में चुना गया है। आयुष मंत्रालय भारत सरकार की इस राष्ट्रव्यापी पहल के तहत 21 जून को सुबह 6:30 से 7:45 बजे तक देशभर में सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।

5000 विद्यार्थी एक साथ करेंगे सूर्य नमस्कार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में होने वाला “सूर्य नमस्कार महाआयोजन” एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दिशा में अग्रसर है। लगभग 5000 छात्र-छात्राएं, शिक्षक, शोधार्थी और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग विश्वविद्यालय स्टेडियम में एक साथ सूर्य नमस्कार करेंगे। इसके साथ ही, विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में करीब 1 लाख प्रतिभागी इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेंगे।’

कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अगुवाई में जोर-शोर से तैयारियां

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने योग को “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के वैश्विक उद्देश्य से जोड़ते हुए कहा कि यह आयोजन भारत की सांस्कृतिक शक्ति और स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक बनेगा। विश्वविद्यालय ने एलईडी स्क्रीन, मीडिया कवरेज और CYP (Common Yoga Protocol) के प्रशिक्षण की पूर्ण व्यवस्था कर ली है।’

Yoga Sangam 2025 : ऑनलाइन प्रतिज्ञा से बनेगा रिकॉर्ड

इससे पहले, विश्वविद्यालय ने “ऑनलाइन योग प्रतिज्ञा” के माध्यम से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान पाया था। इस वर्ष का आयोजन न केवल भव्य होगा, बल्कि योग को जन-जन तक पहुंचाने का एक ऐतिहासिक अवसर भी बनेगा।

यह कार्यक्रम (Yoga Sangam 2025 ) : प्रातः 6:30 बजे विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर योग संगम तथा सूर्य नमस्कार आयोजन का सीधा प्रसारण बड़ी एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से किया जाएगा, जिससे प्रतिभागी राष्ट्रीय आयोजन से सीधे जुड़े रहेंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी को आयोजन की गरिमा के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया तथा प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

Read Also: Indian Railways News : एक से चार जुलाई तक गोरखपुर रूट की कई ट्रेनें रद्द, तीसरी लाइन की कमीशनिंग का होगा काम

Related Articles