Home » Dumka Dead Body Found : दुमका के शिकारीपाड़ा में मिला दो दिन से लापता व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Dumka Dead Body Found : दुमका के शिकारीपाड़ा में मिला दो दिन से लापता व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

by Anand Mishra
Symbolic
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumka (Jharkhand) : जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के जबरदाहा जंगल में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान सरसडंगाल निवासी राम बास्की (45 वर्ष) के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि राम बास्की 5 सितंबर को घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिवार ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह जब जबरदाहा के ग्रामीणों ने जंगल में शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों ने नशे की हालत में देखा था

शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा के अनुसार, राम बास्की शराब के आदी थे। यह संभावना जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह भटककर जंगल में आ गए होंगे। स्थानीय ग्रामीणों ने भी 5 और 6 सितंबर की रात को उसी जगह राम को नशे में धुत देखा था, लेकिन अनजान समझकर किसी ने उनकी सुध नहीं ली। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles