Home » Palamu Crime News : श्मशान के पास मिला नवजात का कटा सिर, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस : Jharkhand News Today

Palamu Crime News : श्मशान के पास मिला नवजात का कटा सिर, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस : Jharkhand News Today

Jharkhand Hindi News : रहस्य और अंधविश्वास के साये में मेदिनीनगर, बलि की आशंका से सहमा इलाका

by Birendra Ojha
dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिले का मेदिनीनगर शहर एक बार फिर सन्नाटे में डूब गया है। गुरुवार की देर शाम शहर थाना क्षेत्र के टेढ़वा पुल श्मशान के पास एक नवजात का कटा सिर मिलने से पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा फैल गया है। सिर बरामद हुआ है, लेकिन धड़ अब तक नहीं मिला।
इस सूचना के मिलते ही मेदिनीनगर टाउन के थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कटे हुए सिर को कब्जे में लेकर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अब तक धड़ का कोई सुराग नहीं मिला है। बरामद सिर करीब तीन से चार दिन के नवजात का बताया जा रहा है। घटनास्थल श्मशान घाट से कुछ ही दूरी पर है, जिससे बलि की आशंका भी जताई जा रही है।


थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि पुलिस विभिन्न कोणों से जांच में जुटी है। आसपास के सभी अस्पतालों और नर्सिंग होम के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि पिछले तीन-चार दिनों में किन परिवारों में बच्चों का जन्म हुआ है और उनमें से कोई नवजात लापता तो नहीं है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद गंभीर है। बलि या अंधविश्वास से जुड़ी संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल इस दिशा में कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


पुलिस ने कटा सिर अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रखा है। जैसे ही धड़ बरामद होगा, शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस घटना ने शहर में अंधविश्वास और मानवता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेढ़वा पुल और आसपास के लोग अब भी भय और जिज्ञासा के माहौल में जी रहे हैं, जबकि पुलिस पूरी कोशिश में है कि इस रहस्यमयी वारदात का पर्दाफाश जल्द से जल्द किया जा सके।

Read Also- Jamshedpur Murder : भुइयांडीह में जुए के विवाद में हुई थी दीपक विभार की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Related Articles