Home » Jharkhand Liquor Scam: वेलकम डिस्टलरीज के डायरेक्टर राजेंद्र जायसवाल से एसीबी की पूछताछ जारी

Jharkhand Liquor Scam: वेलकम डिस्टलरीज के डायरेक्टर राजेंद्र जायसवाल से एसीबी की पूछताछ जारी

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharkhand Highcourt 3
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच लगातार तेज होती जा रही है। एजेंसी ने इस मामले में आरोपी छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी राजेंद्र जायसवाल उर्फ चुन्नू जायसवाल को तीन दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

राजेंद्र जायसवाल वेलकम डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं और झारखंड में देसी शराब की आपूर्ति का ठेका उनकी कंपनी को मिला था। उन पर इल्ज़ाम है कि शराब सिंडिकेट के लोगों के साथ मिली भगत कर उन्होंने गलत तरीके से ठेका प्राप्त किया।

जांच में यह भी सामने आया कि आपूर्ति की गई देसी शराब में कई खामियां पाई गईं। इन खामियों से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य एसीबी को प्राप्त हुए हैं। वेलकम डिस्टलरीज का नाम पहले भी छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में सामने आ चुका है, जिसके बाद अब झारखंड में भी मामला गंभीर रूप ले रहा है।

Read also Jamshedpur News : मानगो पुल पर युवती ने की आत्महत्या करने की कोशिश, छलांग लगाने का प्रयास करते समय राहगीरों ने पकड़ा

Related Articles