Home » Jharkhand Weather @23 December 2025 : झारखंड में शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 16 जिलों के लिए IMD अलर्ट

Jharkhand Weather @23 December 2025 : झारखंड में शीतलहर के प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 16 जिलों के लिए IMD अलर्ट

Jharkhand Weather : मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।

by Anurag Ranjan
Cold wave grips Jharkhand as IMD issues alert for 16 districts
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राजधानी रांची समेत राज्य के सात जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। वहीं, कांके में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे कम पारा रहा। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 6 दिनों तक शीतलहर और धुंध बने रहने की चेतावनी जारी करते हुए 16 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट दिया है।

यातायात पर पड़ेगा असर

IMD के अनुसार, झारखंड के 16 जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इससे दृश्यता काफी कम हो सकती है, जिसका असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ने की आशंका है।

राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा-

  • डाल्टनगंज : 6.5°C
  • लोहरदगा : 7.1°C
  • गुमला : 7.3°C
  • खूंटी : 7.3°C
  • हजारीबाग : 7.6°C
  • कोडरमा : 8.1°C
  • बोकारो : 9.2°C
  • पश्चिमी सिंहभूम : 9.2°C
  • लातेहार : 9.5°C

ठंड और कोहरे की वजह से इन जिलों में दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और लोगों को सुबह-शाम भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अगले 6 दिनों तक शीतलहर और धुंध का रहेगा असर

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 6 दिनों तक झारखंड में शीतलहर और धुंध का असर बना रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने के संकेत हैं, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। खासतौर पर सुबह और रात के समय सर्दी का असर ज्यादा महसूस होगा।

अधिकतम तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जो चिंता का विषय है। हजारीबाग में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम पारे में आई गिरावट के कारण दिन के समय भी सिहरन महसूस की जा रही है।

स्कूली बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा असर

ठंड और शीतलहर का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों पर पड़ रहा है। सुबह के समय घने कोहरे और ठिठुरन के कारण लोगों को घर से निकलने में दिक्कत हो रही है।

Read Also: फूलों की कलाकृति से सजेगा जमशेदपुर, 35वें फ्लावर शो का गोपाल मैदान में होगा भव्य आयोजन

Related Articles