Home » Ranchi News : एंटी करप्शन ब्यूरो के सवालों के जवाब देने में आनाकानी कर रहे ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह, हर प्रश्न का एक ही उत्तर- हमें कुछ याद नहीं

Ranchi News : एंटी करप्शन ब्यूरो के सवालों के जवाब देने में आनाकानी कर रहे ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह, हर प्रश्न का एक ही उत्तर- हमें कुछ याद नहीं

आइएएस विनय चौबे के हैं करीबी, मनी लॉंड्रिंग में आइएएस विनय चौबे को सहयोग करने का लगा है आरोप

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। एसीबी के सूत्रों का कहना है कि विनय सिंह अधिकारियों के जवाब देने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे एसीबी को जांच आगे बढ़ाने में मुश्किल हो रही है।

गौरतलब है कि आईएएस विनय चौबे पर शराब घोटाले से लेकर आय से अधिक संपत्ति का मामला भी चल रहा है। विनय सिंह आइएएस विनय चौबे के करीबी हैं। विनय चौबे ने एसीबी को पूछताछ में बताया है कि विनय सिंह ने उन्हें मनी लॉड्रिंग में सहयोग किया है। इसी के बाद एसीबी ने विनय सिंह पर शिकंजा कसा। हजारीबाग जेल से रिमांड पर रांची लाए गए विनय सिंह से एसीबी लगातार पूछताछ कर रही है, लेकिन वह एजेंसी के सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं।

एक सप्ताह तक चलेगी पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान ज्यादातर सवालों पर विनय सिंह “कुछ याद नहीं है” कहकर जवाब टाल रहे हैं। इससे जांच एजेंसी को पूछताछ में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसीबी की पूछताछ शनिवार से शुरू हुई है, जो करीब एक सप्ताह तक चलेगी। विनय सिंह को निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे का बेहद करीबी माना जाता है। विनय कुमार चौबे फिलहाल शराब घोटाला और जमीन घोटाले में गिरफ्तार हैं।

जांच एजेंसी का आरोप है कि विनय सिंह ने विनय कुमार चौबे के कथित काले धन का निवेश किया और मनी लॉन्ड्रिंग में सहयोग किया। इस मामले को झारखंड में बड़े भ्रष्टाचार प्रकरण के रूप में देखा जा रहा है, जिस पर एसीबी की नजर बनी हुई है।

READ ALSO: RANCHI COLD DIARRHEA: कड़ाके की सर्दी से बढ़ गए मौसमी बीमारियों के मरीज, कोल्ड डायरिया की चपेट में आ रहे लोग

Related Articles