Home » Jamshedpur Death News : सोनारी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

Jamshedpur Death News : सोनारी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

by Anand Mishra
Jamshedpur Death News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर रोड नंबर-2 स्थित एक मकान में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सलोनी मुखी के रूप में हुई है, जो अपने ही घर में पंखे से फांसी पर झूलती हुई मिली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई।

कई महीनों से बड़ी बहन के घर रह रही थी मृतका

परिजनों के अनुसार वर्ष 2022 में सलोनी की शादी आपसी सहमति से उमंग मुखी से हुई थी। शादी के बाद से ही सलोनी मानसिक रूप से परेशान रहती थी और अक्सर गुमसुम दिखाई देती थी। हाल के कई महीनों से वह अपने ससुराल में न रहकर बड़ी बहन के घर रह रही थी, जिससे उसके वैवाहिक जीवन में तनाव की बात सामने आ रही है।

मृतका पति फरार

बताया गया कि गुरुवार की रात सलोनी ने सामान्य रूप से घर में खाना खाया और अपने कमरे में सोने चली गई। शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा, तो वह पंखे से फंदे पर लटकी हुई मिली। जानकारी के अनुसार मृतका का पति उमंग मुखी मौके से फरार है, जिससे मामले को लेकर परिजनों का संदेह और गहरा गया है।

पति की गिरफ्तारी की मांग, पोस्टमार्टम कराने से इन्कार

सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि परिजनों ने पति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और इसे हत्या की आशंका बताते हुए ससुराल पक्ष की भूमिका की गहन जांच की मांग की।

परिजनों ने जताई पारिवारिक उत्पीड़न की आशंका

परिजनों का आरोप है कि यह मामला केवल खुदकुशी का नहीं, बल्कि इसके पीछे पारिवारिक उत्पीड़न की आशंका है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

Read Also- Palamu Shooter Arrested : दुबई से ऑपरेट हो रहे प्रिंस खान गैंग की पलामू में दस्तक, हथियार के साथ शूटर गिरफ्तार

Related Articles