Home » Chaibasa News : हादसे में मृत रेलवे के ट्रैकमैन लंका पूर्ति की पत्नी को अर्बन बैंक ने दिया 10 हजार का चेक, यूनियन ने किया हैंडओवर

Chaibasa News : हादसे में मृत रेलवे के ट्रैकमैन लंका पूर्ति की पत्नी को अर्बन बैंक ने दिया 10 हजार का चेक, यूनियन ने किया हैंडओवर

Chaibasa News : ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन ने रेल प्रशासन से ट्रैक मेंटेनरों की सुरक्षा के लिए गंभीर कदम उठाने की मांग की है।

by Rajeshwar Pandey
Urban Bank officials and union members handing over a ₹10,000 cheque to the wife of deceased railway trackman Lanka Purti in Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद हादसे में मृत रेलवे ट्रैकमैन लंका पूर्ति के गांव सिंह पोखरिया पहुंचे। यहां उन्होंने लंका पूर्ति की पत्नी और उनके बच्चों से मुलाकात की।

उन्होंने परिजनों को ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन की तरफ से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। मृतक की पत्नी को अंतिम संस्कार की सहायता के लिए अर्बन बैंक की तरफ मिले 10,000 रुपए की राशि दी गई। इस दुःख की घड़ी में ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन मृतक के परिवार के साथ है। संगठन ने रेल प्रशासन से मांग की है कि ट्रैक मेंटेनर की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाए। पेट्रोलिंग बीट को कम किया जाए। चक्रधरपुर मंडल के सभी सेक्शन में रक्षक डिवाइस उपलब्ध कराया जाए। इस दौर में चाईबासा सेक्शन के शाखा सचिव लालू कुजूर, सागर आदि उपस्थित थे।

ट्रैक मेंटेनर की सुरक्षा पर सवाल

ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन ने रेल प्रशासन से ट्रैक मेंटेनरों की सुरक्षा के लिए गंभीर कदम उठाने की मांग की है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने कहा कि ट्रैक मेंटेनरों को मानसिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी जान को खतरा है। उन्होंने बताया कि एक कोल्ड वेदर पेट्रोल मैन को 4 किलोमीटर तक गश्त करना है। रात भर में 4 बार रेलवे ट्रैक की गश्त करनी है। यह कुल 16 किलोमीटर होता है। इसके अलावा, जीपीएस के मुताबिक सही समय पर पेट्रोलिंग बीट को पूरा करना होता है, जो बहुत मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि अगर पेट्रोल मैन जीपीएस के मुताबिक बीट को पूरा नहीं करते हैं, तो उन्हें सुबह एक नोटिस थमा दिया जाता है।

Read Also: Chaibasa News : चाईबासा में पुलिस ने पकड़ी अवैध विदेशी मिलावटी शराब, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Related Articles