Home » Palamu News: पलामू में शराब के नशे में जवान का गुम हो गया था सरकारी पिस्टल, एसपी ने कर दिया सस्पेंड

Palamu News: पलामू में शराब के नशे में जवान का गुम हो गया था सरकारी पिस्टल, एसपी ने कर दिया सस्पेंड

एक दुकान के पास से पुलिस ने बरामद कर लिया था, चलाया गया था विशेष खोज अभियान.

by Reeta Rai Sagar
government pistol missing, drunk constable suspended
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu: पलामू में शराब के नशे में धुत होकर सरकारी हथियार गुम करने के मामले में एसपी रीष्मा रमेशन ने सख्त कदम उठाया है। एसपी ने टाइगर मोबाइल में तैनात जवान बैजनाथ प्रसाद यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

एसपी रीष्मा रमेशन ने साफ किया कि यह मामला किसी प्रशासनिक चूक का नहीं, बल्कि संबंधित जवान की व्यक्तिगत लापरवाही का है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी ने यह भी भरोसा दिलाया कि गुम हुआ सरकारी पिस्टल किसी आपराधिक घटना में प्रयुक्त नहीं हुआ है और समय रहते उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पलामू पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

नशे की हालत में गिरा था सरकारी हथियार

मामले में जानकारी सामने आई है कि जवान बैजनाथ यादव गुरुवार की रात करीब 12:40 बजे नशे की हालत में था। इसी दौरान उसका सरकारी पिस्टल कहीं गिर गया। सूचना मिलने पर टीओपी-2 थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने तत्काल खोज अभियान चलाया, जिसके बाद स्टेशन रोड स्थित नगर निगम की एक दुकान के पास से पिस्टल सुरक्षित बरामद कर ली गई।

Also Read: Palamu News: पलामू में टाइगर रिजर्व से निकल कर फसलें तबाह कर रहे हाथी, नेशनल हाईवे-39 पर हर तरफ दहशत

Related Articles