Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में मकर संक्रांति व टुसू पर्व को लेकर दो दिन रहेगी नो एंट्री, जानें कब से कब तक नहीं चलेंगे बड़े वाहन

Jamshedpur News: जमशेदपुर में मकर संक्रांति व टुसू पर्व को लेकर दो दिन रहेगी नो एंट्री, जानें कब से कब तक नहीं चलेंगे बड़े वाहन

बसों और इमरजेंसी सेवा के वाहनों को इससे छूट मिलेगी। त्योहार के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा और भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर में नो एंट्री
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मकर संक्रांति और टुसू पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए दो दिनों तक शहर में नो एंट्री लागू रहेगी। यह आदेश उपायुक्त (डीसी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और ट्रैफिक डीएसपी की संयुक्त बैठक के बाद जारी किया गया है।प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार 14 और 15 जनवरी को सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक सभी भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।‌

बसों और इमरजेंसी सेवा के वाहनों को इससे छूट मिलेगी। त्योहार के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा और भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि नो एंट्री से यातायात व्यवस्था सुचारू रहेगी और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। पुलिस और ट्रैफिक विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ताकि, सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण बेहतर तरीके से किया जा सके।

Read also Latehar Police Action : नशे की खेती पर जीरो टॉलरेंस, लातेहार में 30 एकड़ पोस्ता नष्ट, जानें SP ने क्या दिए निर्देश

Related Articles