Home » Chaibasa : मनरेगा व आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, उप विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

Chaibasa : मनरेगा व आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, उप विकास आयुक्त ने दिए कड़े निर्देश

Chaibasa : उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, उन्हें भौतिक रूप से पूरा कराया जाए।

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa review meeting on MGNREGA and housing schemes led by Deputy Development Commissioner
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : मनरेगा एवं विभिन्न आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मनरेगा व आवास योजनाओं से जुड़े विभिन्न मानकों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बंदगांव, झींकपानी, आनंदपुर, मनोहरपुर, गोइलकेरा एवं गुदड़ी के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा के तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता) तथा आवास योजना के प्रखंड समन्वयक उपस्थित रहे।

उप विकास आयुक्त ने मनरेगा के तहत सक्रिय श्रमिकों के ई-केवाईसी, सोशल ऑडिट के बाद की गई कार्रवाई की स्थिति, पूर्व से लंबित योजनाओं की पूर्णता, मानव दिवस सृजन, प्रति ग्राम न्यूनतम पांच योजनाओं के क्रियान्वयन, मनरेगा श्रमिकों को 100 दिनों का कार्य उपलब्ध कराने की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। इसके अलावा दीदी बाड़ी योजना, मनरेगा अभिसरण से आंगनबाड़ी भवन निर्माण, बिरसा सिंचाई कूप की पूर्णता, अबुआ आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मनरेगा के माध्यम से मानव दिवस उपलब्ध कराने की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

बैठक में अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत लंबित आवासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन योजनाओं में कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, उन्हें भौतिक रूप से पूरा कराया जाए अथवा व्यय की गई राशि की नियमानुसार वसूली सुनिश्चित की जाए। वहीं, विभिन्न मानकों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर झींकपानी, टोंटो, मझगांव, सोनुवा, कुमारडूंगी एवं नोआमुंडी के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश भी दिया गया।

Read Also: Chaibasa News : महिला कॉलेज चाईबासा के एनएसएस बीएड. यूनिट के वॉलंटियर्स के लिए ओरियंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

Related Articles