Home » Dhanbad Nagar Nigam Election: धनबाद में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के सामने संजीव सिंह समेत तीन बागी प्रत्याशी

Dhanbad Nagar Nigam Election: धनबाद में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के सामने संजीव सिंह समेत तीन बागी प्रत्याशी

Dhanbad Nagar Nigam Election: नामांकन वापस नहीं लिया तो हो सकती है कार्रवाई, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया संकेत

by Mujtaba Haider Rizvi
Dhanbad Nagar Nigam Election BJP Rebel Candidates
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • धनबाद में गरमाई कोयलांचल की सियासत, भाजपा में हड़कंप
  • पूर्व विधायक संजीव सिंह व भाजपा समर्थक प्रत्याशी ने भरा नामांकन

धनबाद: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर कोयलांचल की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। बीजेपी ने धनबाद में मेयर पद के लिए संजीव अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। लेकिन, भाजपा के तीन बागी उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में डट गए हैं।

भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। साथ ही पूर्व विधायक संजीव सिंह ने भी मेयर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। संजीव सिंह भाजपा से जुड़े रहे हैं। इसके अलावा, भाजपा नेता मुकेश पांडे और रघुनाथ भगत ने भी मेयर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही है कि अगर नामांकन वापसी के बाद भी भाजपा से जुड़े नेता मेयर पद के चुनाव में मैदान में डटे रहते हैं तो उनके ऊपर कारवाई हो सकती है।

इसे लेकर अब राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है। कहां जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने तीनों बागो उम्मीदवारों से मिलकर नामांकन नहीं करने की बात कही थी। इसके बावजूद इन उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है। भाजपा के सूत्रों के अनुसार अब इन उम्मीदवारों तक संदेश पहुंचाया गया है कि वह अपने नाम वापस ले लें। भाजपा आला कमान को उम्मीद है कि तीनों उम्मीदवार नामांकन वापस ले लेंगे और पूरी पार्टी एक जुट होकर भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पीछे खड़ी रहेगी।

पहले संजीव सिंह ने दाखिल किया नामांकन

पूर्व विधायक संजीव सिंह अपने समर्थकों के साथ डीसी ऑफिस पहुंचे और वहां नामांकन किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी। संजीव सिंह के नामांकन करने के दो घंटे बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव अग्रवाल ने भी डीसी ऑफिस पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। संजीव अग्रवाल के साथ प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, विधायक राज सिन्हा समेत कई नेता मौजूद थे। साथ ही हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने दिए कार्रवाई के संकेत

पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है। इसलिए कोई भी चुनाव लड़ सकता है। लेकिन जो भी नेता अनुशासनहीनता करेगा। पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। नामांकन वापसी के बाद पार्टी ऐसे नेताओं पर कार्रवाई के लिए विचार करेगी।

जनता के हित के लिए लड़ रहा हूं चुनाव : संजीव सिंह

पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कहा कि वह जनता के हित के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार लंबे समय से कोयलांचल की जनता की सेवा करते हुए चल रहा है। धनबाद का विकास करना उनका मुख्य लक्ष्य है।

सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि पार्टी ने संजीव अग्रवाल को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। इसलिए पार्टी पूरी तरह उनके साथ है और सभी कार्यकर्ता संजीव अग्रवाल को चुनाव जिताने के लिए एक जुट है।

Read Also: RANCHI NEWS: अनुमंडल पदाधिकारी ने सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर का किया निरीक्षण, जानें क्या दिया निर्देश

Related Articles

Leave a Comment