Home » RANCHI NEWS: नगर निगम की टीम ने दो भवनों का किया निरीक्षण, मिली ये गड़बड़ी

RANCHI NEWS: नगर निगम की टीम ने दो भवनों का किया निरीक्षण, मिली ये गड़बड़ी

एक भवन में नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा था निर्माण, दूसरे भवन में कागजात मांगने पर कोई जवाब नहीं मिला

by Vivek Sharma
RANCHI: हरमू रोड स्थित (B+G+7) और (B+G+4) भवनों का निरीक्षण किया गया, बिना स्वीकृत योजना निर्माण गतिविधियां पाई गईं, नियम उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची नगर निगम की टीम ने मंगलवार को शहर में दो भवनों का निरीक्षण किया। जहां एक भवन में नियमों की अनदेखी कर निर्माण किया जा रहा था। वहीं दूसरे भवन में कागजात मांगने पर कोई भी जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद निगम की ओर से चेतावनी दी गई। साथ ही टीम ने कहा कि भविष्य में ऐसे उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पहला मामला रांची के हरमू रोड पर स्थित (B+G+7) भवन और (B+G+4) भवन का है। जहां निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में गंभीर नियम उल्लंघन पाए गए। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि स्थल पर टाइल्स और पुट्टी का कार्य किया जा रहा था, जो कि बिना वैध स्वीकृति के था। आरआरडीए द्वारा इस भवन के लिए 15 फरवरी 2011 को नक्शा संख्या 1272/09 के तहत B+G+8 व्यावसायिक भवन की स्वीकृति दी गई थी, जो कि तीन साल की वैधता के बाद समाप्त हो चुकी थी। भवन निर्माण या कार्य बिना स्वीकृति के नियमों के खिलाफ हैं। संबंधित पक्ष को तत्काल निर्माण रोकने का निर्देश दिया गया और बिना स्वीकृति के कार्य करने पर विधिसम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

वहीं (B+G+4) भवन द पेंटागन का भी निरीक्षण किया गया। इस भवन के प्रतिनिधि से स्वीकृत भवन योजना प्रस्तुत करने की मांग की गई, लेकिन भवन का कोई स्वीकृत योजना उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। इसके अलावा भवन का चतुर्थ तल और टेरेस बंद पाया गया। जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है। बिना स्वीकृत योजना के निर्माण गतिविधियां और व्यावसायिक उपयोग बंद करने को कहा। साथ ही संबंधित पक्ष को जल्दी से स्वीकृत योजना और दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।

READ ALSO: Dhanbad Youth Suicide : गुरुग्राम में धनबाद के युवक ने आठवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Related Articles