Home » Jharkhand Accident: बड़े वाहनों के लिए खतरनाक बनी चुट्टूपालू घाटी में फिर हादसा, ब्रेक फेल ट्रक 30 फीट गहरी खाई में गिरा

Jharkhand Accident: बड़े वाहनों के लिए खतरनाक बनी चुट्टूपालू घाटी में फिर हादसा, ब्रेक फेल ट्रक 30 फीट गहरी खाई में गिरा

by Kanchan Kumar
Chutupalu Valley Truck Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रामगढ़ : रामगढ़-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग NH-33 पर स्थित चुट्टूपालू घाटी में शुक्रवार को फिर भीषण दुर्घटना हुई। शुक्रवार को घाटी के ढलान पर ब्रेक फेल होने से लकड़ी से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए।

​इस दुर्घटना में ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की खबर मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने घायल ड्राइवर को मलबे और खाई से बाहर निकाला। उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि ट्रक रांची की ओर से आ रहा था। ढलान पर अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। घायल ड्राइवर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

ब्लैक स्पॉट बनी चुट्टूपालू घाटी

चुट्टूपालू घाटी ​हादसों का गढ़ बन गई है। यहां इस तरह की दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। अपनी खतरनाक ढलान और तीखे मोड़ों के कारण यह घाटी ब्लैक स्पॉट बन चुकी है। तीखे ढलान पर भारी वाहनों का अक्सर ब्रेक फेल होने या अनियंत्रित होने से बड़े हादसे होते रहते हैं। आए दिन होने वाली इन दुर्घटनाओं की वजह से इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालक हमेशा खौफ के साए में रहते हैं। प्रशासन द्वारा कई दावों के बावजूद इस मौत की घाटी में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Read Also: Dumka Road Accident : दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की गई जान

Related Articles

Leave a Comment