Home » Jamshedpur News : डोबो में गुप्ता टोयोटा का नया प्रीमियम 3S शोरूम शुरू, Toyota Urban Cruiser Ebella EV का हुआ अनावरण

Jamshedpur News : डोबो में गुप्ता टोयोटा का नया प्रीमियम 3S शोरूम शुरू, Toyota Urban Cruiser Ebella EV का हुआ अनावरण

by Mujtaba Haider Rizvi
Toyota Kirloskar Motor
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : ऑटोमोबाइल क्षेत्र में ग्राहकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गुप्ता टोयोटा ने सरायकेला खरसावां जिले के डोबो में अपने नए अत्याधुनिक 3S (सेल्स, सर्विस एंड स्पेयर्स) फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस मौके पर कंपनी ने भारत की पहली पूर्णतः इलेक्ट्रिक टोयोटा एसयूवी टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला का अनावरण भी किया। इस नई सुविधा का मकसद ग्राहकों को प्रीमियम खरीदारी अनुभव, विश्वस्तरीय सर्विस और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए समर्पित सहायता प्रदान करना है।

उद्घाटन समारोह में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) के वरिष्ठ अधिकारियों और गुप्ता टोयोटा के प्रबंधन की मौजूदगी रही। नई 3एस फैसिलिटी का उद्घाटन टीकेएम के वाइस प्रेसिडेंट (एसबीयू4) सचिन शर्मा, जनरल मैनेजर (एसबीयू फोर 4) विनय कुमार और गुप्ता टोयोटा की डीलर प्रिंसिपल निर्मला गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर टीकेएम के मैनेजर (आरओई1) ओ.पी. वशिष्ठ, प्लानिंग हेड (आरएसबीयू4) एसटी. दिलीप, गुप्ता टोयोटा की सीईओ सौम्या गुप्ता, सीओओ देवी प्रसाद साहू तथा फील्ड सेल्स मैनेजर अभिषेक आचार्य सहित कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर बड़ा कदम

कार्यक्रम के दौरान टोयोटा अर्बन क्रूजर एबेला को क्षेत्र में पहली बार प्रदर्शित किया गया। यह भारत में टोयोटा की पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक एसयूवी है, जिसे आधुनिक तकनीक, प्रीमियम इंटीरियर, एडवांस सेफ्टी फीचर्स और शून्य उत्सर्जन ड्राइविंग अनुभव के साथ पेश किया गया है।

कंपनी के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक एसयूवी शहर और लंबी दूरी दोनों तरह की यात्राओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें आधुनिक कनेक्टेड फीचर्स, आरामदायक केबिन और बेहतरीन ड्राइविंग रेंज उपलब्ध कराई गई है।

ग्राहकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

डोबो स्थित नई 3 एस फैसिलिटी में डिजिटल इंटरैक्शन जोन, प्रीमियम वाहन डिस्प्ले एरिया, आधुनिक सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए विशेष सपोर्ट सिस्टम उपलब्ध कराया गया है। कंपनी का कहना है कि यह नया शोरूम ग्राहकों को एक ही स्थान पर बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

Read Also- Garib Rath Express : गरीब रथ के एसी कोच में घुसा सांप! महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, सुरक्षा और साफ-सफाई पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Comment