Home » RANCHI NEWS: रांची नगर निगम में मेयर के लिए सभी 19 अभ्यर्थी योग्य, 53 वार्ड में पार्षद पद के लिए 390 अभ्यर्थी लड़ सकेंगे चुनाव

RANCHI NEWS: रांची नगर निगम में मेयर के लिए सभी 19 अभ्यर्थी योग्य, 53 वार्ड में पार्षद पद के लिए 390 अभ्यर्थी लड़ सकेंगे चुनाव

6 फरवरी को नाम वापस ले सकेंगे, 7 को होगा चुनाव चिन्ह का आवंटन

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत मेयर पद के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी प्रक्रिया संपन्न हो गई। निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय में स्क्रुटनी के बाद रांची नगर निगम अंतर्गत महापौर पद के लिए कुल 19 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाये गये। इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या-5 है। रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड पार्षद हेतु 390 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध पाये गये। जिनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 242 है।

बुंडू नगर पंचायत अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए 7 अभ्यर्थी योग्य पाये गये। जबकि वार्ड सदस्य हेतु कुल योग्य अभ्यर्थियों की संख्या 50 है, इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 27 है। अभ्यर्थी 6 फरवरी को नाम वापस ले सकेंगे। वहीं 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment