RANCHI : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केन्द्र ने रांची के पिस्का नगड़ी स्थित आदर्श वृद्धा आश्रम में शुक्रवार को नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 76 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन सहित अन्य सामान्य और गंभीर बीमारियों की जांच की गई। लोगों को जांच के बाद नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. प्रीति तिग्गा सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज, डॉ. अनिता होरो, डॉ. आशिमा तिग्गा, डॉ. शिखा, डॉ. स्वाति, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, मुन्ना कुमार सिंह, कमलेश पंडित व अन्य का योगदान रहा।


