Home » Rajmahal Murder : राजमहल में टोटो चलाने के विवाद में ड्राइवर की धारदार हथियार से वार कर हत्या

Rajmahal Murder : राजमहल में टोटो चलाने के विवाद में ड्राइवर की धारदार हथियार से वार कर हत्या

Jharkhand Hindi News : विरोध में ड्राइवरों ने महाराजपुर-तीनपहाड़ रोड को किया जाम, पहुंची पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
Rajmahal Murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sahebganj : साहबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के कल्याणचक बाजार में सोमवार की सुबह टोटो चलाने के विवाद में कुछ लोगों ने धारदार हथियार से वार कर एक ड्राइवर की हत्या कर दी। घटना सोमवार की सुबह 11:00 बजे की है। इस घटना से कल्याणचक बाजार में सनसनी फैल गई और दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए।

बताते हैं कि मृतक ड्राइवर 28 वर्षीय मंतोष मंडल दलाही फाटक के पास का रहने वाला था। हत्यारोपियों ने जब उस पर हमला किया तो नजदीक में उसका भाई प्रीतम मंडल भी मौजूद था। उसने अपने भाई को बचाने की कोशिश की। घटना में प्रीतम मंडल भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के विरोध में टोटो ड्राइवर ने कल्याण चक बाजार में महाराजपुर तीन पहाड़ मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन अवरुद्ध हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ड्राइवरों की मांग है कि हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर जाम खत्म कराया।

टोटो चलाने को लेकर हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि टोटो चालक मंतोष मंडल का एक अन्य टोटो चालक से कई दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। तभी राजमहल थाना क्षेत्र के काला बहियार गांव से लोग पहुंचे और इन लोगों ने मंतोष मंडल पर हमला बोल दिया। इस हमले में मंतोष मंडल गंभीर रूप से घायल हुआ। उसके सर और सीने में धारदार हथियार से वार किए गए थे। जहां पर घटना हुई।

घटनास्थल के पास ही है मृतक के भाई की दुकान

वहीं मंतोष मंडल के भाई प्रीतम मंडल की चप्पल की दुकान है। प्रीतम मंडल ने जैसे ही देखा कि कुछ लोग मंतोष मंडल पर हमला कर रहे हैं। वह भाई को बचाने दौड़ा। इस घटना में प्रीतम मंडल को भी चोट आई है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और सड़क जाम कर दी। पुलिस ने किसी तरह बातचीत कर जाम हटवाया।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई सारी घटना

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नजदीक में दुर्गा मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर लिए गए हैं। इसमें हत्या की पूरी घटना कैद है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए हत्यारोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read Also- RANCHI HEALTH NEWS: फैमिली प्लानिंग में पुरुष नहीं दिखा रहे इंटरेस्ट, महिलाओं के कंधों पर पूरी जिम्मेदारी

Related Articles

Leave a Comment