Home » Jamshedpur Accident : बर्मामाइंस में तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो को टक्कर मार नाले में गिराया, ड्राइव की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Jamshedpur Accident : बर्मामाइंस में तेज रफ्तार इनोवा ने ऑटो को टक्कर मार नाले में गिराया, ड्राइव की सूझबूझ से टली बड़ी दुर्घटना

Jamshedpur Accident : ऐक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने फौरन राहत कार्य शुरू किया और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला।

by Mujtaba Haider Rizvi
High speed Innova hits auto and falls into drain in Burmamines Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के बर्मामाइंस में एक बड़ी सड़क दुर्घटना होते-होते टल गई। लिंडे कंपनी के नजदीक तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो बेकाबू होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

बताया जा रहा है कि ऑटो चालक स्टेशन से चार मुसाफिरों को लेकर साकची की तरफ जा रहा था। तभी, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही सफेद रंग की इनोवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सीधे नाले में जा गिरा।

ऐक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने फौरन राहत कार्य शुरू किया और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में हाइड्रा की सहायता से क्षतिग्रस्त ऑटो को नाले से बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इलाके में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इनोवा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में लापरवाही और तेज रफ्तार को ऐक्सीडेंट का बड़ा कारण माना जा रहा है।

Read Also: The Photon News Exclusive :  झारखंड के सभी प्रमंडलों में डिविजनल कमिश्नर का पद रिक्त, काम प्रभावित : Jharkhand Administration

Related Articles

Leave a Comment