Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में शराब दुकानों में ग्राहकों को दिए जा रहे थे प्लास्टिक के ग्लास, जानें JNAC ने क्या की कार्रवाई

Jamshedpur News : जमशेदपुर में शराब दुकानों में ग्राहकों को दिए जा रहे थे प्लास्टिक के ग्लास, जानें JNAC ने क्या की कार्रवाई

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा शहर का यह नगर निकाय

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur single use plastic action by JNAC
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निकाय ने सख्त रुख अपनाया है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) की तरफ से साकची समेत शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई है।

अभियान के दौरान यह बात सामने आई कि शराब की कुछ दुकानों में ग्राहकों को पीने लिए डिस्पोजेबल प्लास्टिक ग्लास दिए जा रहे हैं। प्लास्टिक के यह गिलास प्रतिबंधित सामान की श्रेणी में आते हैं। जेएनएसी के प्रवर्तन दल ने संबंधित दुकानों की जांच कर प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास समेत अन्य सामग्री जब्त की है।

फ्री के नाम पर प्लास्टिक के ग्लास देना दंडनीय

नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई है। इनसे कुल ₹10,000 का जुर्माना वसूला गया है। जेएनएसी ने साफ कर दिया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल, वितरण या किसी भी रूप में प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। “फ्री” के नाम पर भी ऐसा सामान देना दंडनीय अपराध है।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

नगर प्रशासन ने सभी शराब दुकानदारों और अन्य व्यवसायियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से डिस्पोजेबल प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और पर्यावरण के अनुकूल तरीका अपनाएं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: JHARKHAND NEWS: मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, हाथियों के हमले पर बोले…

Related Articles

Leave a Comment