चाईबासा : चाईबासा के प्रसिद्ध महादेवशाल धाम गोइलकेरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । हजारों की संख्या में भक्त बाबा महादेव पर जलार्पण करने और कामना पूरी करने के लिए कतारों में खड़े रहे।

मंदिर परिसर “बम-बम भोले” और “ओम नमः शिवाय” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। महादेवशाल धाम में महाशिवरात्रि के मौके पर आस्था का जैन सैलाब उमड़ा।रविवार की सुबह से बाबा भोलेनाथ की धाम में ऐतिहासिक शिवलिंग पर जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी। चारों तरफ भगवान भोलेनाथ की जय जयकार और हर-हर महादेव के नारों के बीच हजारों शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलार्पण किया।
भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर रूद्र अभिषेक के बाद अलौकिक श्रृंगार कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। बाद में भक्तों के लिए मंदिर का कपाट खुलते ही जलाभिषेक के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।
पूजा के लिए महिला व पुरुषों की अलग-अलग कतारों के बीच से भक्त बोल बम व हर-हर महादेव का जयघोष कर अटूट आस्था का शोर घोलते रहे। महाशिवरात्रि के मौके पर उमड़ी भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन व प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए थे। महाशिवरात्रि के टअवसर पर महादेवशाल धाम गोइलकेरा में उमड़ी भीड़ ने भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी अटूट आस्था और भक्ति प्रकट की।
Read Also: Chaibasa Crime : हत्या के 24 घंटे में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

