Home » Chaibasa News :चाईबासा से युवती को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली, पुलिस जांच में जुटी

Chaibasa News :चाईबासा से युवती को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप, निर्वस्त्र हालत में मिली, पुलिस जांच में जुटी

लोहरदा के पास एस मोड़ पर मिली थी युवती, ग्रामीणों ने कंबल देकर बचाई लाज  

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि चाईबासा से एक युवती को कार में अगवा कर रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग NH-75 पर लोहरदा पंचायत के एस मोड़ के पास लाया गया और उसके साथ गलत काम किया गया। ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार सुबह जब कुछ लोग शौच के लिए जा रहे थे तो उन्होंने एक महिला को निर्वस्त्र अवस्था में देखा। इसके बाद गांव की महिलाओं ने इकट्ठा होकर कंबल से उसके शरीर को ढका और उसकी मदद की। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वह वहीं पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ चाईबासा ले गई।

सहिया लक्ष्मी जामुदा ने बताई आपबीती

लोहरदा पंचायत की सहिया लक्ष्मी जामुदा ने बताया कि जब महिला को देखा गया तो वह चलने-फिरने की स्थिति में नहीं थी। पूछने पर महिला ने बताया कि उसे चाईबासा से जबरदस्ती तीन-चार लोग कार में लेकर आए थे। सहिया ने आशंका जताई कि उसे नशा देकर बेहोश किया गया था। उसके बाद उसके साथ गलत हुआ होगा। वह पूरी तरह लाचार थी।

पुलिस बोली – जांच जारी

इस संबंध में मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि युवती की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसकी इलाज भी चल रहा है। वह मंझारी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके परिजनों को बुलाया गया है। महिला से पूछताछ की गई, लेकिन वह स्पष्ट रूप से कुछ बता नहीं पा रही है। इधर पुलिस ने शुक्रवार को उसकी मेडिकल जांच कराई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

Read Also Chaibasa News : डेरोवां-महादेवशाल के बीच ट्रेन से गिरकर अज्ञात यात्री की मौत, ट्रैकमैन ने देखा था तड़पते हुए, मनोहरपुर ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम 

Related Articles

Leave a Comment