Home » Jharkhand Finance Department : सरकारी राशि से जुड़े खातों की ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराएं बैंक

Jharkhand Finance Department : सरकारी राशि से जुड़े खातों की ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराएं बैंक

Jharkhand Hindi News : वित्त विभाग की ओर से पत्र लिखकर जारी किया गया निर्देश

by Nikhil Kumar
Jharkhand Finance Department
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • बैंकों को पीएमयू की ओर से यूजर आईडी व पासवर्ड कराए जाएंगे उपलब्ध
  • एक माह के भीतर निर्धारित मॉड्यूल पर अपलोड करने हैं सभी आंकड़े

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य सरकार की राशि से संबंधित सभी बैंक खातों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है। इस संबंध में वित्त विभाग की उप-सचिव ज्योति कुमारी झा ने सभी बैंकों के राज्य स्तरीय प्रमुखों उप-महाप्रबंधकों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है। विभाग ने कहा है कि पिछले साल 21 अगस्त को वित्त विभाग के सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के निर्णय के आलोक में एक विशेष ऑनलाइन मॉड्यूल तैयार किया गया है। इसके माध्यम से सरकारी राशि से जुड़े सभी खातों का विवरण निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। मॉड्यूल के लिए सभी बैंकों को पीएमयू द्वारा यूजर आईडी और पासवर्ड उपलब्ध कराए जाएंगे।

वित्तीय लेन-देन में बढ़ेगी पारदर्शिता

वित्त विभाग ने बैंकों से अनुरोध किया है कि वे अपने संबंधित नामित पदाधिकारी का नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी एक सप्ताह के भीतर कोषांग, वित्त विभाग, को उपलब्ध कराएं। साथ ही सभी सरकारी बैंक खातों से संबंधित आंकड़े एक माह के भीतर मॉड्यूल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता बढ़ेगी और सरकारी खातों की निगरानी व प्रबंधन अधिक प्रभावी हो सकेगा।

Read Also- Ranchi Harmu Flyover : निकाय चुनाव के बाद हरमू फ्लाईओवर निर्माण का जारी होगा टेंडर

Related Articles

Leave a Comment