Home » Jamshedpur News : घाघीडीह कारा में 25 से अधिक हैंडपंप खराब, गर्मी शुरू होते ही जल संकट

Jamshedpur News : घाघीडीह कारा में 25 से अधिक हैंडपंप खराब, गर्मी शुरू होते ही जल संकट

डीसी ने की सुरक्षा की समीक्षा, जेलों की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : घाघीडीह सेंट्रल जेल में गर्मी शुरू होते ही जल संकट की आहट नजर आ रही है। जेल के 50 हैंडपंपों में से 25 खराब हो गए हैं। डीसी ने मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी खराब हैंडपंप जल्द ठीक कराए जाएं।जमशेदपुर स्थित डीसी ऑफिस सभागार में डीसी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मीटिंग में केंद्रीय कारा घाघीडीह, मंडल कारा साकची और उपकारा घाटशिला की सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचना और संचालन से जुड़े पहलुओं की विस्तार से समीक्षा हुई।

डीसी ने कैदियों के सेल, कारा अस्पताल, वॉच टावर, सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और पेयजल आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने समय-समय पर जेल सुरक्षा ऑडिट कराने पर भी जोर दिया।

वॉच टावर पर तैनात होंगे जैप के जवान

वहीं घाघीडीह जेल परिसर की सुरक्षा को लेकर वॉच टावरों पर जैप के जवानों की तैनाती के लिए पुलिस अधीक्षक को जैप मुख्यालय से पत्राचार कर जवानों की मांग करने को कहा गया। डीसी ने केंद्रीय कारा घाघीडीह में सभी बंदी कक्षों, कारा अस्पताल और अन्य संरचनाओं की मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति लेने और स्वीकृत योजना के मुताबिक जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जेलों की सुरक्षा बेहद संवेदनशील मामला है। इसलिए वॉच टावरों पर पर्याप्त बल की तैनाती, नियमित पेट्रोलिंग, औचक निरीक्षण और आपसी समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रशासन की प्राथमिकता कैदियों की सुरक्षा और कारा परिसरों की व्यवस्था को मजबूत करना है।

मीटिंग में ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में एसपी ग्रामीण ऋषभ गर्ग, रेल एसपी अजीत कुमार, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, डीटीओ धनंजय, एडीएम एसओआर राहुल जी आनंद जी, डीएसपी सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। यह समीक्षा बैठक झारखंड में कारा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment