Home » West Singhbhum Murder : पश्चिमी सिंहभूम में मागे पर्व की रात हड़िया पिलाकर की गई थी युवक की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

West Singhbhum Murder : पश्चिमी सिंहभूम में मागे पर्व की रात हड़िया पिलाकर की गई थी युवक की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Jharkhand Hindi News : दो हत्यारोपी कर लिए गए गिरफ्तार, भेजा गया जेल

by Mujtaba Haider Rizvi
West Singhbhum Murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में मांगे पर्व की रात युवक वैशाखू ग्वाला की हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी पराय बोदरा और राम गागराई को गिरफ्तार किया है। दोनों हत्यारोपी हाट गामहरिया के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दोनों हत्यारोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मांगे पर्व की रात दोनों हत्यारोपियों पराय बोदरा और राम गागराई बैशाखू ग्वाला के गांव भुइयांसाई स्थित घर गए थे।

गला दबा कर की गई बैशाखू की हत्या

यह लोग वैशाखू ग्वाला को घर से बुलाकर ले गए थे। तीनों ने एक साथ मांगे पर्व मनाया। इसके बाद हड़िया पी। नशे में होने के बाद तीनों कालीमाटी स्थित गांव की तरफ जा रहे थे। तभी उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इसी झगड़े में बैशाखू ग्वाला ने पराय बोदरा को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद पराय बोदरा आग बबूला हो गया और राम गागराई के साथ मिलकर बैशाखू के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने बेरहमी से बैशाखू को पीटा। इस मारपीट में बैशाखू के गले में गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा। तभी दोनों ने मिलकर बैशाखू का गला दबा दिया और उसकी हत्या कर दी।

सुबूत मिटाने के लिए जोड़ा तालाब में फेंक दिया था शव

इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जोड़ा तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटना के बाद इन दोनों का पता लगाया तो पता चला कि दोनों घर से फरार हैं। इसके बाद मुखबिरों का जाल फैलाया गया और छापेमारी कर दोनों की गिरफ्तारी की गई।
पुलिस ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए चाईबासा के एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई थी। इसी टीम ने घटना का खुलासा किया है।

Read Also- Ranchi News : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू, 24 फरवरी को पेश होगा

Related Articles

Leave a Comment