Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह से 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ने वाली सपना कुमारी सोनारी की रहने वाली है। परिजनों का कहना है कि 11 फरवरी को सपना कुमारी अपने परिवार के साथ भुइयांडीह में आयोजित एक पार्टी में शामिल होने गई थी। पार्टी के बाद वह संदिग्ध हालत में लापता हो गई। सुबह लगभग 5:00 बजे परिजनों को पता चला कि बच्ची उनके साथ नहीं है। इसके बाद आसपास खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

अब तक नहीं लग सका सुराग
घटना के संबंध में परिजनों ने सोनारी थाना और सीतारामडेरा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू कर दी है। पार्टी स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। परिजनों को आशंका है कि छात्रा का अपहरण किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

