चाईबासा :पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा और चक्रधरपुर में नगरपालिका आम निर्वाचन- 2026 की चुनाव कि तैयारियों को लेकर प्रशासन ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार एवं एसपी अमित रेनू ने टाटा कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर डिस्पैच सेंटर, महिला कॉलेज स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


पेयजल, शौचालय सहित सभी सुविधाओं को दुरुस्त करें: डीसी
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग व पार्किंग समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। डीसी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियां समय बद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।

चुनाव सामग्रियों की ठीक से पैकेजिंग के दिए निर्देश
उपायुक्त ने महिला कॉलेज में निर्वाचन सामग्रियों के पैकेजिंग स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पैकेट में निर्धारित सूची के अनुसार सभी आवश्यक सामग्री अनिवार्य रूप से शामिल की जाएं। पैकिंग पूर्ण होने के बाद प्रत्येक पैकेट की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। बता दें कि 23 फरवरी को चाईबासा और चक्रधरपुर में चुनाव होगा। इसे लेकर रविवार को सभी जगह डिस्पैच कर दिया जाएगा। जिसकी तैयारी आप पूरी हो गई है।
महिला कॉलेज के स्ट्रांग रूम में जमा होंगी मतपेटियां
मतदान समाप्त होने के बाद शाम को महिला कॉलेज स्ट्रांग रूम में मत पेटियों जमा होगी। जहां 27 फरवरी को मतगणना होगी। मौके पर डीडीसी उत्कर्ष कुमार साहित्य एसडीओ ने किया निरीक्षण, निर्वाचन कार्य से संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को दिये आवश्यक निर्देश। मौके पर एनडीसी देवेंद्र कुमार, डीटोओ गौतम कुमार, एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सविता टोपनो,सीओ, उपेंद्र कुमार और बीडीओ आदि उपस्थित थे।

