Home » Jamshedpur Crime: उलीडीह में पिस्टल की बट से युवक को घायल‌ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गुड्डू पांडेय गिरोह के हैं बदमाश

Jamshedpur Crime: उलीडीह में पिस्टल की बट से युवक को घायल‌ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गुड्डू पांडेय गिरोह के हैं बदमाश

Jamshedpur Crime News: बदमाशों के पास से पुलिस ने दोनाली देसी कट्टा व आठ कारतूस किया बरामद, लिखा पढ़ी कर जेल भेजा

by Mujtaba Haider Rizvi
Ulidih pistol butt assault case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो के उलीडीह ओपी क्षेत्र के लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास एक व्यक्ति को तीन अपराधियों ने देसी कट्टा की बट से मार कर जख्मी कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों आकाश गिरी और अनीश रजक को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे की तलाश जारी है।

दोनों बदमाशों का है आपराधिक इतिहास

दोनों आरोपी उलीडीह थाना क्षेत्र के रोड नंबर 6 लक्ष्मण नगर काली मंदिर के पास के रहने वाले हैं। दोनों का आपराधिक इतिहास है। अनीस रजक के ऊपर मानगो थाने में एक केस और आकाश कुमार गिरी के खिलाफ भी मानगो थाने में एक केस है। इनके पास से पुलिस ने एक दो नाली देसी कट्टा और आठ कारतूस बरामद किए हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों बदमाश कुख्यात अपराधी उमेश पांडे उर्फ गुड्डू पांडे के आपराधिक गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने लिखा पढ़ी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।

Read Also: Jamshedpur News: गालूडीह में हुए तारापद महतो हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने उलीडीह से किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment