Home » Admission Atert : कोल्हान विवि में UG के लिए 14,948 और PG में 68 आवेदन, 11 जुलाई तक करें अप्लाई

Admission Atert : कोल्हान विवि में UG के लिए 14,948 और PG में 68 आवेदन, 11 जुलाई तक करें अप्लाई

PG नामांकन के लिए पहली मेधा सूची 15 जुलाई को जारी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 तक चलेगी।

by Rakesh Pandey
Kolhan University inter fund
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 में नामांकन को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिख रहा है। चांसलर पोर्टल पर अब तक स्नातक (UG) के लिए 14,948 और स्नातकोत्तर (PG) के लिए 68 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
PG प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

चांसलर्स पोर्टल से नामांकन की प्रक्रिया

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द चांसलर पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। जारी शेड्यूल के अनुसार PG नामांकन के लिए पहली मेधा सूची 15 जुलाई को जारी की जाएगी। चयनित छात्रों की नामांकन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 तक चलेगी। इसके बाद सभी विभागों में नए सत्र की कक्षाएं 10 अगस्त 2026 से शुरू होंगी।

UG के लिए ज्यादा आवेदन

UG में आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जबकि PG में आवेदन की रफ्तार फिलहाल धीमी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि PG में आवेदन की तिथि अभी शुरू हुई है, इसलिए आने वाले दिनों में संख्या बढ़ेगी। विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि आवेदन करते समय सभी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें। किसी भी तरह की तकनीकी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी कॉलेज से संपर्क करें। अंतिम तिथि के बाद पोर्टल बंद हो जाएगा और कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Read Also- Hemant Soren Statement : रामगढ़ सड़क हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा

Related Articles

Leave a Comment