Jamshedpur : नगर निकाय चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में शनिवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र के लावजोड़ा गांव में विशेष अभियान के तहत छापेमारी की गई।छापेमारी विक्रम महतो के घर पर की गई। यहां से पश्चिम बंगाल राज्य में बिक्री के लिए अनुमति प्राप्त विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब और बीयर का बड़ा स्टॉक बरामद हुआ।

कार्रवाई के दौरान कुल 33.420 लीटर अवैध विदेशी शराब और 9.100 लीटर बीयर जब्त की गई।उत्पाद टीम की सतर्कता से अभियुक्त के फरार होने की कोशिश नाकाम कर दी गई और उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।यह कार्रवाई पूर्वी सिंहभूम जिले में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने की दिशा में अहम मानी जा रही है। पूरी कार्रवाई उत्पाद विभाग की टीम ने की है।

