Home » RANCHI NEWS: हिंदपीढ़ी में दो गुटों के बीच मारपीट, जानें फिर क्या किया पुलिस ने

RANCHI NEWS: हिंदपीढ़ी में दो गुटों के बीच मारपीट, जानें फिर क्या किया पुलिस ने

मामूली विवाद के बाद बन गई तनाव की स्थिति

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: नगर निकाय चुनाव के दौरान रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब इदरीसीया तंजीम परिसर के पास दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी अचानक हिंसक रूप ले बैठी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए और धक्का-मुक्की के साथ मारपीट शुरू हो गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामले को शांत कराया। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Comment