Home » Jamshedpur Crime: साकची में पशु तस्करी के शक में एक मिनी ट्रक को रोक कर भीड़ ने की तोड़फोड़, पुलिस से भी धक्का मुक्की

Jamshedpur Crime: साकची में पशु तस्करी के शक में एक मिनी ट्रक को रोक कर भीड़ ने की तोड़फोड़, पुलिस से भी धक्का मुक्की

क्रेन से मिनी ट्रक को ले जाया गया थाने, मामले की जांच में सारे पशु पालतू पाए गए

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : साकची थाना क्षेत्र के साकची में 9 नंबर बस स्टैंड के पास सोमवार की रात जमकर बवाल हुआ। यहां पशु तस्करी के संदेह में एक मिनी ट्रक को रोका गया। इस मिनी ट्रक पर 10 भैंसों को लाद कर कहीं ले जाया जा रहा था। मिनी ट्रक पर भैंस लदी देख मौके पर भीड़ जुट गई। ट्रक में तोड़फोड़ की गई है।

क्यूआरटी आने पर हालात पर पाया गया काबू

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का मुक्की की। भीड़ का इतना दबाव था कि एक बार पुलिस कर्मियों को पीछे हटना पड़ा। बाद में क्यूआरटी को बुलाया गया और फिर साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने आगे बढ़ते हुए माहौल को काबू में किया। इसके बाद क्रेन से मिनी ट्रक को साकची थाने ले जाया गया।

एक व्यक्ति को भी लिया गया हिरासत में

पुलिस से झड़प के बाद काशीडीह के रहने वाले धर्मेंद्र यादव को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बाद में दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक पर लदे मवेशी टाटा मोटर्स के पूर्व यूनियन अध्यक्ष के फार्म हाउस से ले जाए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाद में थाने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस जांच में पता चला है कि सारे पशु पालतू हैं। अब तक तस्करी की बात सामने नहीं आई है। पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Comment