Home » RANCHI CRIME NEWS: रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने कई को लिया हिरासत में

RANCHI CRIME NEWS: रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने कई को लिया हिरासत में

गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध ठिकानों की जांच की गई

by Vivek Sharma
SEX RACKET
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। एसएसपी के निर्देश पर रविवार को खेलगांव, चुटिया समेत अन्य इलाकों में दबिश दी गई। गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध ठिकानों की जांच की गई, जहां से कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। सभी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।

इसी क्रम में होटल सीनेट से भी सेक्स रैकेट संचालित होने का खुलासा हुआ है। रांची एसएसपी की स्पेशल क्यूआरटी ने छापेमारी कर तीन दलालों और पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से इन स्थानों पर अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी, जिसकी पुष्टि के बाद योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। इस अभियान का नेतृत्व सिटी एसपी पारस राणा ने किया। उनके साथ सिटी डीएसपी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। पकड़े गए सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।

READ ALSO: Jamshedpur Fire : गाजाडीह में अचानक घर में लगी आग से सारा घरेलू सामान जलकर राख


Related Articles

Leave a Comment