Home » Jamshedpur kidnapping : कदमा से किशोरी का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur kidnapping : कदमा से किशोरी का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Hindi News : खंगाले गए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे, आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का किया गया दावा

by Rakesh Pandey
Jamshedpur kidnapping
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कदमा से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। अपहरण के इस मामले में बिहार के भागलपुर के रहने वाले युवक का नाम सामने आ रहा है।

भागलपुर जिले का है आरोपी

किशोरी के परिजनों ने बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया के रहने वाले रवि यादव के खिलाफ कदमा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशोरी के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि किशोरी को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रवि यादव की तलाश की जा रही है। कदमा थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद किशोरी को बरामद किया जाएगा।

Related Articles