Home » Garhwa News: गढ़वा के होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी, शराब पार्टी के बाद दो साथी लापता; जांच तेज

Garhwa News: गढ़वा के होटल में युवक का शव मिलने से सनसनी, शराब पार्टी के बाद दो साथी लापता; जांच तेज

राजन सोमवार रात अपने साले संजय तिवारी के अलावा शुभम तिवारी और सूरज पासवान के साथ होटल में ठहरा था। बताया गया कि रात में कमरे में शराब पार्टी हुई थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
garhwa-hotel-news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa: रंका मोड़ स्थित होटल उजाला में मंगलवार सुबह 32 वर्षीय राजन तिवारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। राजन पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ओड़नार गांव का रहने वाला था और वाहन सीज करने का काम करता था।

जानकारी के अनुसार, राजन सोमवार रात अपने साले संजय तिवारी के अलावा शुभम तिवारी और सूरज पासवान के साथ होटल में ठहरा था। बताया गया कि रात में कमरे में शराब पार्टी हुई थी। इसके बाद सभी लोग सो गए। सुबह संजय तिवारी की नींद खुली तो उसने राजन को बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। उसने राजन को जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल के कमरे की जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि रात में राजन के साथ मौजूद दो अन्य साथी सुबह कमरे में क्यों नहीं मिले। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है और होटल में हुई गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस जहरीली शराब, किसी बीमारी या अन्य परिस्थितियों समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा।

Read also Jamshedpur News : बर्मामाइंस में प्रशासन का बड़ा एक्शन, सरकारी जमीन से 17 दुकानों का अतिक्रमण हटाया; टाटा स्टील के आवेदन पर कार्रवाई

Related Articles

Leave a Comment