Home » Jamshedpur Health News: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 नए उप स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दी मंजूरी

Jamshedpur Health News: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 नए उप स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दी मंजूरी

लावजोड़ा पीएचसी को भी किया जाएगा अपग्रेड

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में 10 नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसे मंजूरी दे दी है। लावजोड़ा पीएचसी को भी अपग्रेड किया जाएगा। यहां मेडिकल सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल सुविधाएं कम होने की बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी तक पहुंची थी। इसी के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने यह फैसला लिया है।

लोगों ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में 10 नए उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की मांग स्वास्थ्य मंत्री के सामने रखी। उनकी मांग को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नए उप स्वास्थ्य केंद्रों की आवश्यकता है। जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने भी स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिलकर इलाके में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने को कहा।

लावजोड़ा पीएचसी को अपग्रेड करने की मांग

मंगल कालिंदी ने बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने की मांग भी स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं का विस्तार जरूरी है।

इसके अलावा विधायक ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में पार्क निर्माण की जरूरत से भी मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और आम लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने से संबंधित कई अन्य प्रस्ताव भी रखे।

एमजीएम अस्पताल की सुविधाओं की सराहना

मुलाकात के दौरान विधायक ने जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहे सुधार की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुविधाओं के बेहतर होने से आम मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विधायक की ओर से रखी गई मांगों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक ने उम्मीद जताई कि प्रस्तावों पर जल्द काम शुरू होने से जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

Read also – Patamda news : पटमदा में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति के खिलाफ सड़क पर उतरे चौरा उच्च विद्यालय के छात्र, डीईओ के आश्वासन के बाद हटा जाम

Related Articles

Leave a Comment