Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में तेज बारिश ने एक बार फिर खोली नगर निकायों की पोल, सैकड़ों घरों में घुसा पानी; तार कंपनी की चारदीवारी गिरी

Jamshedpur News : जमशेदपुर में तेज बारिश ने एक बार फिर खोली नगर निकायों की पोल, सैकड़ों घरों में घुसा पानी; तार कंपनी की चारदीवारी गिरी

बारिश के दौरान तार कंपनी की चारदीवारी भी गिर गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में मंगलवार शाम हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बिरसानगर जोन नंबर-8 स्थित रविदास बस्ती और सुभाष कॉलोनी में बारिश का पानी घरों में घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

तेज बारिश के कारण कुंआरी नाला उफान पर आ गया। नाले में बाढ़ जैसी स्थिति बनने के बाद पानी सड़क पर बैक मारने लगा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर पानी जमा होने के कारण आने-जाने में परेशानी हुई और कई घरों के आसपास भी पानी भर गया।

बारिश के दौरान तार कंपनी की चारदीवारी भी गिर गई है। हालांकि, दीवार गिरने से किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज बारिश के दौरान कुंआरी नाला और आसपास के इलाकों में जलजमाव की समस्या बार-बार सामने आती है। पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क और बस्तियों की ओर पहुंच जाता है। मंगलवार की बारिश के बाद भी यही स्थिति देखने को मिली।

बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित हुआ। जलजमाव वाले इलाकों में लोगों को काफी सावधानी के साथ आवागमन करना पड़ा।

Read also – Jamshedpur Health News: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे 10 नए उप स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दी मंजूरी

Related Articles

Leave a Comment