Jamshedpur : जमशेदपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कदमा से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। अपहरण के इस मामले में बिहार के भागलपुर के रहने वाले युवक का नाम सामने आ रहा है।
भागलपुर जिले का है आरोपी
किशोरी के परिजनों ने बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया के रहने वाले रवि यादव के खिलाफ कदमा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशोरी के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि किशोरी को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रवि यादव की तलाश की जा रही है। कदमा थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद किशोरी को बरामद किया जाएगा।
Read also Jamshedpur News : मानगो बनेगा नया पुलिस अनुमंडल, उच्चस्तरीय समिति ने दी स्वीकृति

