Home » Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में BJP मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमले की कोशिश, उलीडीह थाने में शिकायत दर्ज

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में BJP मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमले की कोशिश, उलीडीह थाने में शिकायत दर्ज

Jamshedpur Crime : घटना के बाद रंजीत सिंह ने मामले की लिखित शिकायत मानगो स्थित उलीडीह थाना में दर्ज कराई।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो में भाजपा के एक मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमले की कोशिश हुई है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताते हैं कि मानगो निवासी और साकची पश्चिम भाजपा मंडल के अध्यक्ष रंजीत सिंह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचे और उन पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया, जिससे बड़ी घटना टल गई। लोगों के जुटने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस

घटना के बाद रंजीत सिंह ने मामले की लिखित शिकायत मानगो स्थित उलीडीह थाना में दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और हमलावरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

भाजपा कार्यकर्ताओं में देखी जा रही नाराजगी

इस घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जांच के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Jamshedpur Education News : नौवीं की बोर्ड परीक्षा आज से, जमशेदपुर में 68 केंद्रों पर रहेगी कड़ी निगरानी

Related Articles

Leave a Comment