Home » Jamshedpur Crime : पोटका के बनकाटा के जंगल में युवती की हत्या कर जला दिया शव

Jamshedpur Crime : पोटका के बनकाटा के जंगल में युवती की हत्या कर जला दिया शव

ओडिशा के तिरिंग बॉर्डर के पास हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur muder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां कुछ हैवानों ने एक युवती की हत्या कर उसका शव जला डाला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। अब तक लाश की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

केस दर्ज करने के बाद हत्यारों की तलाश

पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। यह केस कोवाली थाना क्षेत्र के पाटापानी की रहने वाली किरण महाकुड़ के आवेदन पर दर्ज किया गया है। किरण महाकुड़ चौकीदार हैं। किरण महाकुड़ ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बनकाटा के जंगल में एक लाश है।

काफी क्षत-विक्षत है शव

इसके बाद किरण महाकुड़ वहां पहुंचीं तो देखा कि काफी मजमा लगा था। लोग शव देखने के लिए जुटे थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। कोवाली थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव किस युवती का है अभी तक इसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव की पहचान कराने के लिए आसपास गांव के लोगों को बुलाया गया है। लेकिन शव काफी क्षत-विक्षत हालत में है। अपराधियों ने साक्ष्य मिटाने के मकसद से शव को जलाया है। इसके चलते शव की पहचान होने में दिक्कत हो रही है।

Related Articles