Home » Vice Chancellor Appointment : झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों में नये कुलपतियों की नियुक्ति, इला कुमार बनी वीमेंस यूनिवर्सिटी की नई वीसी

Vice Chancellor Appointment : झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों में नये कुलपतियों की नियुक्ति, इला कुमार बनी वीमेंस यूनिवर्सिटी की नई वीसी

Vice Chancellor Appointment : जारी आदेश के अनुसारडीएसपीएमयू, रांची के नये कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर की नियुक्ति किया गया है।

by Dr. Brajesh Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में नये कुलपतियों की स्थायी नियुक्ति कर दी है। इस संबंध में राजभवन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है।

जारी आदेश के अनुसार Dr. Shyama Prasad Mukherjee University (डीएसपीएमयू), रांची के नये कुलपति के रूप में प्रो. राजीव मनोहर को नियुक्त किया गया है। प्रो. मनोहर इससे पहले University of Lucknow में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

इसी प्रकार Jharkhand State Open University (जेएसओयू) के कुलपति पद पर प्रो. अभय कुमार सिंह की नियुक्ति की गयी है। प्रो. सिंह वर्तमान में Nalanda Open University में प्रोफेसर तथा डीन के पद पर कार्यरत हैं।

वहीं Jamshedpur Women’s University की नयी कुलपति के रूप में प्रो. इला कुमार को नियुक्त किया गया है। प्रो. इला कुमार Indira Gandhi Delhi Technical University for Women, दिल्ली में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

राजभवन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार तीनों कुलपतियों की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गयी है। यह तीन वर्ष की अवधि अधिकतम होगी। हालांकि वे कुलाधिपति की इच्छा के अनुसार अपने पद पर कार्य करते रहेंगे।

इन नियुक्तियों से राज्य के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों और प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की उम्मीद जतायी जा रही है।

Read Also: Jamshedpur Education News : सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 7वीं तक की परीक्षा 11 मार्च से

Related Articles

Leave a Comment