Home » Chaibasa News : तेज रफ्तार स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, मागे पर्व से घर लौट रहे दो युवकों की मौत

Chaibasa News : तेज रफ्तार स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, मागे पर्व से घर लौट रहे दो युवकों की मौत

दोनों युवक बुधवार को मागे पर्व मनाने के लिए अपने एक रिश्तेदार के घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जानमबेड़ा गांव गए थे।

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CHAIBASA : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर बाईपास स्थित भोया गांव के पास गुरुवार को तेज रफ्तार स्कूटी सवार दो युवकों को दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुटाई गांव निवासी सिदीयू हाईबुरु, बासाहातू गांव निवासी 30 वर्ष मनोज लुगुन उर्फ मिलन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बुधवार को मागे पर्व मनाने के लिए अपने एक रिश्तेदार के घर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जानमबेड़ा गांव गए थे। पर्व में शामिल होने के बाद गुरुवार को वे स्कूटी से अपने घर गुटाई लौट रहे थे।

पुलिया से टकरा गई स्कूटी

इसी दौरान सुबह में चक्रधरपुर बाईपास के भोया गांव के पास कलभट्ट पुलिया के समीप उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक स्कूटी सहित नीचे खेत में जा गिरे। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक मनोज लुगुन उर्फ मिलन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल सिदीयू हाईबुरु को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन, रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पंडरासाली ओपी थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए शव

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी मेघनाथ मंडल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जांच की जा रही है।

READ ALSO: RANCHI DC NEWS: जनगणना-2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, जानें क्या कहा उपायुक्त ने


Related Articles

Leave a Comment