RANCHI: शनिवार को राजधानी रांची के टाटीसिल्वे में नवमी डोल मेला के दौरान एक अनियंत्रित कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। गुस्साए लोगों ने दुर्घटना के विरोध में सड़क को जाम कर दिया। लोग मुआवजा दिलाने के साथ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मेले के दौरान अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे मौजूद लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
READ ALSO: RANCHI CITY NEWS: ANM प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक

