Home » Jharkhand Eid Moon : नहीं दिखा चांद, अलविदा जुमा कल, शनिवार को मनाई जाएगी ईद

Jharkhand Eid Moon : नहीं दिखा चांद, अलविदा जुमा कल, शनिवार को मनाई जाएगी ईद

Jharkhand Eid Moon : रमजान की 29 तारीख को ईद का चांद देखा जाता है। अगर इस तारीख को चांद नहीं होता तो फिर अगले दिन 30 तारीख को चांद होना तय है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Eid Moon
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड में आज गुरुवार को रमजान की 29 तारीख थी। लोगों ने चांद देखने की कोशिश की। लेकिन ईद का चांद नजर नहीं आया। अब शुक्रवार 30 रमजान को चांद दिखेगा और ईद अगले दिन शनिवार 21 मार्च को होगी। शुक्रवार को कल 20 मार्च को रमजान का अलविदा जुमा होगा।

रमजान की 29 तारीख को ईद का चांद देखा जाता है। अगर इस तारीख को चांद नहीं होता तो फिर अगले दिन 30 तारीख को चांद होना तय है। गुरुवार को इदारा-ए-शरिया और इमारत-ए-शरिया ने लोगों से चांद देखने की अपील की थी। लोगों ने चांद देखने की कोशिश की। लेकिन, चांद नजर नहीं आया।

गौरतलब है कि सऊदी अरब में जिस दिन चांद नजर आता है। उसके अगले दिन भारत में चांद दिखता है। बुधवार को सऊदी अरब में रमजान की 29 तारीख थी। वहां बुधवार को चांद नहीं दिखा। सऊदी अरब में शुक्रवार को ईद मनाई जाएगी।

कल मस्जिदों में अलविदा जुमा की तैयारी

अलविदा जुमा रमजान के आखिरी जुमा को कहा जाता है। इस दिन विशेष तौर से नमाज अदा की जाती है और सभी लोग मस्जिद पहुंचते हैं। इस बार माना जा रहा था कि अगर 29 रमजान को चांद दिखा तो अगले दिन शुक्रवार को ईद हो जाएगी। इसीलिए, पिछले शुक्रवार को ही अलविदा जुमा मान लिया गया था। लेकिन, अब जब की आज गुरुवार को चांद नहीं दिखा है। इसलिए शनिवार को ईद होगी और कल शुक्रवार को अलविदा जुमा होगा।

वहीं दिल्ली की जामा मस्जिद स्थित रयत-ए-हिलाल कमेटी के मुफ्ती आदिल ने कहा कि भारत में ईद अल-फितर 21 मार्च को मनाई जाएगी, और नायब शाही इमाम सैयद शाबान बुखारी ने भी जामा मस्जिद से इससे संबंधित घोषणा की।

शहर में चल रही ईद की तैयारी

शहर में ईद की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जमशेदपुर के मानगो रोड नंबर 2 और ओल्ड पुरुलिया रोड पर ईद का बाजार सज गया है। बाजार में काफी चहल-पहल और भीड़ है। लोग कपड़े, सजावट का सामान, फुटवियर आदि की खरीदारी कर रहे हैं। सेवइयां और लच्छे भी खरीदे जा रहे हैं। इसके अलावा इत्र वगैरा की भी खूब बिक्री हो रही है। साकची में जामा मस्जिद के पास और धतकीडीह व जुगसलाई में भी ईद को लेकर बाजारों में चहल-पहल है।

Read Also: Jharkhand LPG Crisis : एलपीजी की किल्लत से गढ़वा पुलिस लाइन का मेस 10 दिनों से बंद, जवान परेशान

Related Articles

Leave a Comment