Home » Chaibasa Crime : नशेड़ी गैंग को पुलिस ने पकड़ा, चोरी का सामान बरामद

Chaibasa Crime : नशेड़ी गैंग को पुलिस ने पकड़ा, चोरी का सामान बरामद

Chaibasa Crime : चोरी की घटना में संलिप्त दो युवक, एक नाबालिग बच्ची तथा एक बच्चे को पुलिस ने पकड़ा।

by Rajeshwar Pandey
Police team in Chaibasa with arrested drug gang members and recovered stolen items
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : डेंडराईट गैंग (नशा करने वाले) के आतंक से शहरवासी त्रस्त है, शहर में इस गैंग के द्वारा आए दिन विशेषकर छोटी गुमटी, ठेलों, अस्थाई दुकानों आदि का रात्रि के वक्त ताला तोड़कर चोरी, छिनतई की घटना को लगातार अंजाम दिया जा रहा था।

हाल के दिनों में शहरी क्षेत्र में हुई घटनाओं पर जनहित में संज्ञान लेते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय अपने निजी स्तर से चोरों का पता लगाने में जुटे हुए थे, उन्होंने पूर्व में भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐतिहातन संबंधित को पत्राचार किया था। विगत दिनों निबंधन कार्यालय, चाईबासा के पास एक चाय की गुमटी का ताला तोड़कर हुई चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद गुरुवार को जब त्रिशानु राय ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मामले की छानबीन करने के क्रम में डेंडराईट गैंग से पूछताछ की, तो पहले उन लोगों ने घटना में संलिप्ता से इनकार कर दिया किंतु जब डांट फटकार लगाई तो चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की बात स्वीकार की।

चोरी किए हुए सामानों के बारे में पूछे जाने पर कचहरी तालाब के नीचे पुलिया के जल निकासी द्वार में बोरे में भरकर छुपाकर रखे जाने की बात सामने आयी।

चोरी का सामान व ताला तोड़ने का औजार बरामद

चोरी की घटना में संलिप्त दो युवक, एक नाबालिग बच्ची तथा एक नाबालिग बच्चे को बतायी गई जगह पर ले जाया गया जहां से चोरी किए हुए सामानों में बिस्किट, ब्रेड, टोस्ट, चिप्स, कुरकुरे आदि तथा ताला तोड़ने का औजार बरामद किया गया।

पुलिस को दी गई सूचना

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने सदर थाना, चाईबासा के प्रभारी तरुण कुमार को घटना की जानकारी दी। सूचना के आधार पर एसआई अजित होनहागा पीसीआर वैन लेकर मौके पर पहुंचे और चोरों को सामान के साथ थाने ले गई। मौके पर त्रिशानु राय और काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

Read Also: Chaibasa News: हरे..राम..हरे..राम..राम.. हरे..हरे से भक्ति में डूबी चक्रधरपुर रेल नगरी

Related Articles